पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असद के सैन्य तख्तापलट के पक्ष में नहीं : इटली

असद के सैन्य तख्तापलट के पक्ष में नहीं : इटली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असद के सैन्य तख्तापलट के पक्ष में नहीं : इटली

रोम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंटिलोनी ने मंगलवार को कहा कि देश सीरियाई सेना द्वारा राष्ट्रपति बशर अल असद का तख्तापलट किए जाने का समर्थन नहीं करता।
गेंटिलोनी ने सांसदों से कहा, \"\"हमने अपने सहयोगियों को स्पष्ट कर दिया है कि हम सैन्य कार्रवाई के खिलाफ हैं। हम मानते हैं कि तानाशाह असद को ताकत के बल पर हटाकर संघर्ष खत्म नहीं किया जा सकता।\"\"
गेंटिलोनी ने कहा, \"\"हम एक भयानक युद्ध और एक भयानक शासन की त्रासदी झेल रहे हैं, लेकिन फिर भी इस शासन के साथ बातचीत जरूरी है।\"\"
इटली ने इससे पहले डौमा पर सात अप्रैल को हुए कथित रासायनिक हमले के बाद शनिवार को सीरिया के तीन सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के हमले का समर्थन किया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...