पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) एवं शिक्षक शिक्षा (टीई) योजनाओं को एकीकृत कर समग्र शिक्षा अभियान कर दिया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब राज्य प्री स्कूल से कक्षा 12 तक की सभी योजनाएं चलेंगी।
राज्य में समग्र शिक्षा अभियान क्रियान्वयन की जिम्मेदारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की होगी। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन के लिए गठित सोसाइटी बिहार माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद का विलय बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में किया जाएगा। इसके सभी कर्मी, संपत्ति और देनदारी की जिम्मेदारी बीईपी की होगी।
इस एकीकृत योजना के लिए राज्य परियोजना निदेशक के रूप में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक प्राधिकृत किए गए हैं। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान का नाम बदलने और कक्षा एक से बारहवीं तक की सभी योजनाओं को एकीकृत करने के लिए पत्र पिछले दिनों भेजा था। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शिक्षा विभाग से इसके अनुरूप कार्रवाई के लिए कहा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.