पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब चल समारोह के दौरान ट्रैफिक जाम हुआ तो दर्ज होगा केस, सीसीटीएनएस कंट्रोल रूम से नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   चल समारोह के कारण सोमवार को एमपी नगर में हुए ट्रैफिक जाम से सबक लेते हुए पुलिस ने अब ऐसे आयोजनों पर नकेल कसने का निर्णय लिया है। इस बार पुलिस ने बुधवार को धार्मिक और अन्य कार्यक्रम के लिए चल समारोह और जुलूस की अनुमति लेने वालों को शर्तों के साथ अनुमति दी हैं। शस्त्रों के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंधित के साथ ही ट्रैफिक जाम होने पर आयोजकों पर मामला दर्ज किए जाएंगे। 

 

डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने दिए निर्देश

 

डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने सभी थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अगर किसी के भी कारण ट्रैफिक जाम लगता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। इसके साथ शस्त्र प्रदर्शन करने वालों पर भी मामले दर्ज किए जाएंगे। पुलिस सुबह से ही सीसीटीएनएस कंट्रोल रूम से शहर भर में नजर रखेगी।

खबरें और भी हैं...