पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Now Not Just Three In Ranchi Only Airport Hinu Road Will Be Smart Remaining Projects Will Be Canceled

रांची में अब तीन नहीं, सिर्फ एयरपोर्ट-हिनू रोड स्मार्ट बनेगा, बाकी प्रोजेक्ट होंगे रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको स्मार्ट रोड बनाने के नाम पर पैसा बर्बाद कर रहा था। स्मार्ट रोड में कंक्रीट की दीवार बनाने और बिटुमिन की परत चढ़ाने पर पूर्व सरकार ने करीब 500 करोड़ रुपए फूंकने की तैयारी की थी। उस पैसे को बचाने के लिए नई सरकार ने फिलहाल स्मार्ट रोड के काम पर रोक लगा दी है। अब एयरपोर्ट से हिनू चौक तक की सड़क ही स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनेगी। अन्य तीन स्मार्ट रोड के प्रोजेक्ट को रद्द किया जाएगा। इसमें राजभवन से बूटी मोड़ वाया बरियातू रोड, राजभवन से कांटाटोली चौक वाया सर्कुलर रोड और राजभवन से बिरसा चौक वाया हरमू रोड शामिल है। नगर विकास विभाग ने मौखिक रूप से ये तीनों स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट का काम बंद कराते हुए तीनों प्रोजेक्ट का टेंडर रद्द करने के भी संकेत दिए हैं। इधर, विभाग के निर्देश के बाद रोड नंबर दो के तहत हरमू बाइपास में डक्ट बना रही कंपनी अमर इंफ्रा ने काम बंद करके अपना सामान समेट लिया है।

एयरपोर्ट-हिनू चौक तक स्मार्ट

जो योजना थी, उससे सिर्फ पैसे की बर्बादी होती। इसलिए अन्य स्मार्ट रोड के काम पर रोक लगाया गया है। -विनय चौबे, सचिव, नगर विकास

एयरपोर्ट रोड

अरगोड़ा चौक के पास

स्मार्ट रोड बनाने के लिए जहां-तहां डक्ट बनाया, अब कहीं पानी जमा है, तो कहीं मिट्टी भरा

पैन सिटी सॉल्यूशन में शामिल है रांची स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट, स्मार्ट सिटी की गिरेगी रैंकिंग

असर... डक्ट अधूरा, दुर्घटना की है आशंका

स्मार्ट रोड का टेंडर और काम शुरू होने के आधार पर केंद्र सरकार रांची स्मार्ट सिटी को टॉप पांच रैंक में रखे हुए थी। स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट बंद होने से रैंकिंग बिगड़ेगी। जहां-तहां अधूरा बनाकर छोड़ा गया डक्ट दुर्घटना का कारण बनेगा।

नगर विकास विभाग का तर्क... उसी की एजेंसी जुडको स्मार्ट रोड का काॅन्सेप्ट बदलकर करोड़ों रुपए का करने वाला था हेराफेरी

रोड नंबर 1 : एयरपोर्ट से हिनू चौक तक बन रहे स्मार्ट रोड नंबर एक का काम एक्सेल वेंचर कंपनी ने लिया है। दो वर्ष में स्मार्ट रोड बन जाना था, लेकिन अभी तक एक तरफ का अंडरग्राउंड डक्ट भी नहीं बना। जमीन की वजह से काम रुका हुआ है। जो डक्ट बना है, उसमें पानी भरा है।

रोड नंबर 2 : बिरसा चौक से राजभवन तक स्मार्ट रोड बनाने का काम अमर इंफ्रा नामक कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने एक वर्ष पहले डीबडीह पुल से सेटेलाइट चौक तक एक ओर डक्ट डक्ट बना दिया। दूसरी ओर, अरगोड़ा चौक से हरमू चौक की ओर करीब 100 मीटर डक्ट बनाया। इसके बाद जगह-जगह डक्ट को भर दिया गया है।

रोड नंबर 3 : राजभवन से सर्कुलर रोड होते हुए कांटाटोली चौक तक स्मार्ट रोड बनाने का ठेका भी अमर इंफ्रा कंपनी को दिया गया है। 2018 में डंगराटोली चौक के पास डक्ट बनाने का काम शुरू किया, पर जमीन के अंदर वाटर सप्लाई पाइपलाइन मिला। फिर काम बंद हो गया।

रोड नंबर 4 : राजभवन से बूटी मोड़ वाया बरियातू का काम रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। कंपनी ने एग्रीमेंट के दो वर्षों के बाद भी काम शुरू नहीं किया।

एयरपोर्ट रोड को स्मार्ट रोड बनाने के लिए अंडरग्राउंड डक्ट बनाया जा रहा है। अब इसमें पानी भर गया, जिससे हादसा हाे सकता है।

अंडर ग्राउंड डक्ट बनाकर उसे मिट्‌टी से भर दिया गया। मिट्‌टी धंसने से लोग गिरने लगे। तब लोगों ने बांस लगा दिया।
खबरें और भी हैं...