पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. कौशल प्रशिक्षण के लिए आने वाले दिनों में उम्र सीमा बढ़ाई जाएगी। अब 15 से 35 वर्ष तक के लोगों को कौशल प्रशिक्षण केंद्रों पर ट्रेनिंग मिल सकेगी। सरकार के सात निश्चय में एक कुशल युवा कार्यक्रम के तहत अभी सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा 15 से 25 वर्ष, नि:शक्त व एससी-एसटी के लिए अधिकतम 30 वर्ष और पिछड़ा वर्ग के लिए 28 वर्ष है। उम्र सीमा बढ़ने से प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में पांच से दस गुनी वृद्धि होगी। विभिन्न जिलों में युवाओं द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभाग से इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था।
- श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण दिलाने वाली कुछ एजेंसियां जो दूसरों को ट्रेनिंग का जिम्मा दे रही थीं, वैसी एजेंसियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.