पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Number Of Patients Infected With Corona Increased To Four Awareness Will Be Benefited

कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या चार हुई, जागरूकता को होगी मुनादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। इसकी पुष्टि पुणे की लैब ने भी कर दी है। इस बीच मुख्मयंत्री अरिवंद केजरीवाल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से सोमवार को मुलाकात की। में एलजी अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली नगर निगम के मेयर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि दिल्ली सरकार और केन्द्र दोनों आपसी सहयोग से काम कर रहे हैं। इससे कोरोना को रोकने में मदद मिली है। इसमें जनता का सहयोग से सफलता बढ़ गई है। केजरीवाल ने कहा कि अभी तक जो लोग विदेश से आए है। वहीं संक्रमित पाए गए है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे। इसके लिए मुनादी और पम्पलेंट बांटे जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद उनकी 14 दिनों तक संपर्क में रहते है। केजरीवाल ने कहा कि स्वस्थ्य व्यक्ति को मॉस्क पहनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमित या उसके संपर्क में आने वाले व्यक्ति को ही मॉस्क पहनना चाहिए। वहीं, उन्होंने सेनिटाइजर की जगह साबुन से हाथ धोने पर भी कोरोना वायरस खत्म होने की बात कहीं।

अस्पताल में जांच कराने के लिए उमड़ रही भीड़


कोरोना वायरस के खौफ के चलते अस्पतालों में लोगों की भीड़ जुट रही है। सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लोग स्क्रिनिंग कराने पहुंच रहे हैं। लोकनायक अस्पताल में भी एक व्यक्ति इमरजेंसी में आया था। आरएमएल में जांच के लिए पहुंचने वालों की तादाद 400 हो गई है।

उत्तर रेलवे स्टेशनों पर कर रही यात्रियों को जागरूक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तर रेलवे अपने स्टेशनों, ट्रेनों पर क्या करें और क्या नहीं इसे लेकर पोस्टरों व एनाउसंमेंट के माध्यम से यात्रियों को जागरूक कर रही है। उत्तर रेलवे पोस्टर, बैैनर लगा कर जानकारी दे रही है। इस बीमारी का उचित उपचार नहीं होने के कारण इस बीमारी से बचाव जरूरी है। सिर दर्द, बुखार, जुकाम जैसे होने पर डाक्टर की सलाह तुंरत लें।

एयरपोर्ट पर गहन जांच

दहशत में बचपन
खबरें और भी हैं...