पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. पहले सोनम कपूर...फिर सोनम कपूर आहूजा और अब सोनम के. कपूर। जी हां एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक बार फिर अपना नाम बदल लिया है। सोनम ने शादी के दिन ही सोशल मीडिया पर अपना नाम चेंज करके सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। लेकिन सेलिब्रिटी न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी के सजेशन पर सोनम ने अपना नाम बदलकर अब 'सोनम के आहूजा' कर लिया है।
दरअसल संजय जुमानी ने बताया कि सोनम कपूर आहूजा नाम के कारण सोनम की लाइफ में अप्स और डाउन आ सकते थे। लेकिन नए नाम सोनम के आहूजा नाम से उनकी निजी और प्रोफेशनल जिन्दगी पर अच्छा असर पड़ेगा।
न्योमेरोलॉजी में विश्वास करते हैं आनंद
संजय ने बताया कि सोनम के हसबैंड आनंद न्योमेरोलॉजी में विश्वास करते हैं। आनंद को बास्केटबॉल खेलना पसंद है और इसके लिए भी वे न्यूमेरोलॉजिस्ट से सलाह लेते हैं। जुमानी ने बताया कि जब आनंद को बास्केटबॉल के लिए जर्सी का नंबर लेना था तो उन्होंने उन्हीं से पूछा था। उन्होंने आनंद को 24 या 33 नंबर लेने की सलाह दी थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें सोनम कपूर और आनंद आहूजा की कुछ फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.