पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नर्सिंग स्टूडेंट्स को 500 मीटर तक घसीटती ले गई बस, लोगों ने मशक्कत कर निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर.  स्कूल बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार नर्सिंग की दो छात्राओं की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि बस एक्टिवा को 500 मीटर तक घसीटती ले गई। लोगों ने मशक्कत से एक्टिवा को बस के नीचे से निकाला।  

 

 

 अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर आ रही थीं दोनों
- करनाल निवासी आकाशदीप कौर और बिहार निवासी ज्योति सिविल अस्पताल में जीएनएम का कोर्स कर रही थीं। दोनों का अंतिम वर्ष था। आकाशदीप कौर अजीत नगर व ज्योति गंगाराम बस्ती में पीजी में रहती थी।

- मंगलवार शाम दोनों एक्टिवा पर अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर आ रही थीं। पुलिस लाइन क्रॉस कर ओवरब्रिज के मध्य पहुंचीं तो सामने से आ रही एक निजी स्कूल की बस ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया। दोनों गिर गईं जबकि एक्टिवा बस के नीचे फंस गई। जिसे बस घसीटती हुई ओवर ब्रिज के नीचे तक ले गई। बस में निजी कंपनी की वर्कर सवार थीं।

- इस हादसे में आकाशदीप कौर, ज्योति, बस में सवार एक महिला व बस ड्राइवर सुखपाल सिंह घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आकाशदीप व ज्योति को मृत घोषित कर दिया। सुखपाल का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...