पोषण जागरूकता अभियान की शुरुआत, 22 तक चलेगा
खूंटी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा पोषण जागरूकता अभियान की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की गई। यह अभियान 8 से 22 मार्च तक एक पखवाड़ा जिले के विभिन्न गांव में जाकर पोषण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी ने बच्चों, किशोर, किशोरियों, महिला, पुरुषों को कुपोषण मुक्त, स्वास्थ्य व मजबूत करने एवं घर-घर सही पोषण का संदेश पहुंचाने की शपथ ली। मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुचित्रा मिंज, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मेविस मुंडू, समाज कल्याण के अतुल केरकेट्टा, जिले के विभिन्न प्रखंडों की लेडी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी सेविकाएं, तेजस्विनी परियोजना के किशोरी क्लब की सदस्य एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।