पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीरिया में हमले रोकने की ओबामा की अपील

सीरिया में हमले रोकने की ओबामा की अपील

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीरिया में नरमपंथी विद्रोही गुटों के खिलाफ़ हवाई हमले रोकने की अपील की है.

व्हाइट हाउस की तरफ़ से बताया गया है कि ओबामा ने व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात की.

ओबामा ने सीरियाई सरकार और उसके सहयोगियों के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में मानवीय सहायता पहुँचाने की अनुमति देने पर ज़ोर दिया.

इससे पहले रूस ने कहा था कि दोनों नेता सीरिया में युद्ध ख़त्म करने के लिए पिछले हफ़्ते तय हुए समझौते को लागू करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

खबरें और भी हैं...