पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वरुण के करियर की पहली फिल्म, जिसने पहले दिन की इतनी कम कमाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई.  वरुण धवन और बनिता संधू स्टारर फिल्म 'अक्टूबर' को बॉक्सऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्सऑफिस पर महज 5.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वरुण को बतौर एक्टर बॉलीवुड में काम करते हुए 6 साल हो गए हैं और आज से पहले ओपनिंग डे इतना कम कलेक्शन उनकी किसी भी फिल्म का नहीं रहा। 2012 में किया था वरुण ने डेब्यू...

 

- बतौर एक्टर वरुण धवन ने 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' (2012) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। डायरेक्टर करन जौहर की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तब से लेकर अब तक वरुण की 9 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं,जिनमें से कोई भी फ्लॉप साबित नहीं हुई। 'अक्टूबर' उनके एक्टिंग करियर की 10वीं फिल्म है, जिसे क्रिटिक्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, बॉक्सऑफिस पर पहले दिन का प्रदर्शन निराशाजनक है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वरुण अपने रिकॉर्ड पर कायम रह पाते हैं या नहीं। 

 

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं वरुण धवन की सभी फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन...