पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस की बुकिंग पर 30% तक डिस्काउंट, घर बैठे-बैठे बुक हो जाएगी सीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रैवल डेस्क। इन दिनों समर वेकेशन चल रही हैं। ट्रेन, बस, फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इससे सीट मिलना भी काफी मुश्किल हो गया है। ट्रेन में तो लंबी वेटिंग चल रही है। बसों में भी सीट फुल हैं। ऐसे में यदि आप मोबाइल में कुछ काम के ऐप्स डाउनलोड कर लें तो आपकी परेशानी कम हो सकती है।

 

मेक माय ट्रिप सुपर समर सेल में बस टिकट बुकिंग पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। वहीं न्यू यूजर को पहली बुकिंग पर 15 परसेंट का डिस्काउंट ले सकते हैं। इसी तरह यात्रा डॉट कॉम भी बस में बुकिंग करने पर 15 परसेंट का ऑफ दे रहा है। इसके अलावा मोबिक्विक के जरिए यदि आप बुकिंग करते हैं आप 30 परसेंट का डिस्काउंट ले सकते हैं। इन ऐप्स पर ट्रेन, फ्लाइट के साथ ही बस की बुकिंग भी की जा सकती है और आपको डिस्काउंट के अच्छे ऑफर्स भी मिल सकते हैं। बस में अपनी पसंद की सीट चुनने का ऑप्शन भी होता है। कहीं घूमने जा रहे हैं तो यह ऐप्स आपके काम आ सकते हैं। 

 

 

#Yatra.com
इस ऐप पर आप फ्लाइट, होटल, बस की टिकट की अच्छी डील पा सकते हैं। ऐप डिस्काउंट के नए-नए ऑफर लाते रहता है। 1 करोड़ से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। इसका साइज 26 एमबी है। इसे 4.5 रेटिंग दी गई है। 

 

#MakeMyTrip.com
इसे गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 की रेटिंग दी गई है। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। ऐप में 12 हजार बस रूट और 1300 से ज्यादा बस ऑपरेटर्स को सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। होटल, रेल, फ्लाइट की बुकिंग पर भी यह ऐप डिस्काउंट के ऑफर्स देता है। 

 

#redBus
इसके जरिए भी आप बस टिकट और होटल रूम्स बुक कर सकते हैं। इंडिया में 70 हजार से ज्यादा रूट्स और 2300 ऑपरेटर्स इस ऐप पर अवेलेबल हैं। सीट, स्लीपर, सेमी स्लीपर, एसी, नॉन एसी बस में आप इसके जरिए बुकिंग कर सकते हैं। इस ऐप को भी 1 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।