पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना समेत 21 जिलों के 104 अंचलों मेें 16 अप्रैल से ऑनलाइन दाखिल-खारिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. राज्य के 21 जिलों के 104 अंचलों में 16 अप्रैल से ऑफलाइन दाखिल-खारिज बंद हो जाएगा। दाखिल-खारिज ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। कहा है कि लोगों की सुविधा और दाखिल-खारिज वादों के निपटारे में पारदर्शिता के लिए 16 अप्रैल से 104 अंचलों में दाखिल-खारिज याचिकाएं ऑनलाइन लेने और निपटारा भी ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन दाखिल-खारिज पोर्टल के माध्यम या अंचल कार्यालय से डिजिटली साइन शुद्धि पत्र प्राप्त कर सकेंगे। 

ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे शुद्धि पत्र
डीएम कुमार रवि ने पटना जिले के 9 अंचलों अथमलगोला, बख्तियारपुर, बेलछी, घोसवरी, धनरुआ, मसौढ़ी, पुनपुन, दनियावां और संपतचक में 16 से ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। अब जिले में कुल 11 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज होने लगेगा। दानापुर व फुलवारी में पहले से हो रहा है। बाढ़, मसौढ़ी, पटना सिटी और पटना सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता को पत्र भेजा गया है। दाखिल खारिज निपटारे की संपूर्ण गतिविधि को याचिकाकर्ता और आम लोग दाखिल-खारिज पोर्टल www.land.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...