पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहन का घर तुड़वाने में भाजपा वालों का हाथ होने का शक था, इसलिए सीएम खट्टर फेंका काला तेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार.  श्री देवी भवन मंदिर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर काला तेल फेंकने वाले आरोपी जाखोद खेड़ा निवासी प्रवीण सावंत को रिमांड खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जले भेज दिया है। आरोपी प्रवीण सावंत ने रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में कबूला कि करीब डेढ़ माह पहले बहन का तलाक हुआ है। उसका घर बस सकता था, लेकिन मुझे शक था कि किसी बीजेपी वालों के दबाव में कोर्ट द्वारा तलाक देने से उसकी बहन का घर उजड़ गया। मैं काफी डिप्रेशन में था। इसलिए सीएम पर काला तेल फेंका था। 

 

 

सीएम के आते ही भीड़ में घुसा

वीवीआईपी सुरक्षा घेरा तोड़ने में कामयाब होने के बारे में प्रवीण सावंत ने बताया कि सीएम के मंदिर में पहुंचते ही भीड़ के साथ अंदर घुस गया था। उसने सीने पर कमल का चिन्ह लगा रखा था। गले में पटका डाल रखा था। भाजपा कार्यकर्ता लगने के कारण किसी ने उसे रोका नहीं। ऐसे में सीएम के करीब पहुंचने पर काला तेल फेंक दिया।

 

कहा- सम्मानित व्यक्ति पर तेल फेंकना शर्मनाक

प्रवीण के मुताबिक, अब मुझे अपने किए कृत्य पर मलाल है। सम्मानित व्यक्ति पर तेल फेंकना शर्मनाक है। इसके लिए माफी मांगता हूं। जले से बाहर आकर गांव की पंचायत, परिवार और खुद भी मुख्यमंत्री से जाकर माफी मांगूगा। 

 

इनसो हलका अध्यक्ष और बिश्नोई के साथ 7 माह रहा था

- आरोपी प्रवीण सावंत ने दावा किया है कि वह इनसो के साथ जुड़ा रहा है। इनसो 2012-13 में पदाधिकारी रहा है। मैं स्व. देवीलाल की नीतियों से काफी प्रभावित हूं। इसलिए एमपी दुष्यंत को आईकॉन मानने लगा। वह हर किसी की बात सुनता है और समाधान की कोशिश करता है।

- पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने परिवार के कई सदस्यों की नौकरी लगाई, लेकिन पूर्व हजकां सुप्रीमों एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस ज्वॉइन करते ही उनसे अलग हो गया था।

- सावंत ने बताया कि उसका पिता, भाई व ताऊ हार्ट फेल होने से गुजर चुके हैं। मां बीमार रहती है और बहन का तलाक हो गया। घरेलू कारणों से और परेशान रहने लगा हूं। विधायक कुलदीप बिश्नोई के साथ भी करीब सात माह तक रहा था। पर, उनका कांग्रेस में जाना रास नहीं आया था। 

 

 

खबरें और भी हैं...