- Hindi News
- National
- New Delhi News Old Delhi Railway Station Boom Barrier To Be Installed At Parcel Entry Gate
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन: पार्सल एंट्री गेट पर लगेंगे बूम बैरियर
नई दिल्ली| पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्सल एंट्री गेट से प्लेटफॉर्म तक आने वाले अवांछित तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जएगी। इसके लिए दिल्ली डिविजन पार्सल एंट्री गेट पर बूम बैरियर लगाने के साथ वहां 24 घंटे आरपीएफ और कमर्शियल विभाग के कर्मचारी को तैनात करेगी। दिल्ली डिविजन के मंडलाध्यक्ष एससी जैन ने बताया कि पार्सल एंट्री गेट से सीधा प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पंहुचा जा सकता है। सुरक्षा के नजरिए से इस गेट पर बूम बैरियर लगवा रहे हैं। इस गेट से प्रवेश करने वाले को अपना फोटो आईडी कार्ड, पार्सल की बिल्टी या ट्रेन का वैध टिकट दिखाना होगा। यहां एक रजिस्टर भी होगा, जिसमें इस गेट से गुजरने वाले को अपना नाम, पता, फोन नबंर, आने का मकसद के कारणों को दर्ज करना होगा।