पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओलम्पिक के कांस्य पदक के पास रखूंगी यह स्वर्ण पदक : सायना

ओलम्पिक के कांस्य पदक के पास रखूंगी यह स्वर्ण पदक : सायना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलम्पिक के कांस्य पदक के पास रखूंगी यह स्वर्ण पदक : सायना

वेबसाइट \'ईएसपीएन डॉट कॉम\' की रिपोर्ट के अनुसार, सायना ने कहा कि यह पदक उनके लिए काफी खास है। इसीलिए, वह इसे खास जगह ही रखेंगी।
वर्ल्ड नम्बर-12 सायना ने स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मुकाबले में उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 23-21 से मात देकर जीत हासिल की। सायना का यह राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2010 में राजधानी दिल्ली में हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
सायना ने कहा, \"\"भारत में अगर मैं हारती हूं, तो 100 सवाल खड़े हो जाते हैं। सायना हार गई। उसे संन्यास ले लेना चाहिए। इस पदक की इसलिए, मेरे लिए काफी खास अहमियत है। मैं इसे ओलम्पिक खेलों के कांस्य पदक के पास रखूंगी। रियो डी जनेरियो में चोटिल होने के कारण यह जीत मेरे लिए भावुकता से भरी हुई थी।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...