पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहोबा. योगी कैबिनेट के मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को महोबा पहुंचे। वह यहां प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यागों को उपकरण वितरित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा सुप्रीमों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम के कुर्सी की चाहत में अखिलेश राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहे है और मायावती बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को अपनी रजिस्ट्री समझ रही हैं।
सबके हैं आंबेडकर
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कुर्सी की चाहत में राष्ट्रपति शासन की मांग कर जल्द सत्ता हथियाने की फिराक में हैं। जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी गई है वो कुर्सी पाने के लिए जल्द चुनाव चाहते हैं।
-मायावती पर हमला करते हुए कहा कि बाबा साहब सबके हैं और वो पूज्यनीय हैं।
बुंदेलखंड का विकास सरकार की प्राथमिकता
- मंत्री ने विरमा भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की स्थिति ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और सूखा के चलते लगातार खराब होती चली गयी है। सरकार किसानों के हित में तमाम योजनाएं लेकर आई है।
उन्नाव मामले में सरकार गंभीर
- उन्नाव रेप कांड को लेकर कहा कि सरकार बेहद गंभीर है। सबसे पहले एसआईटी का गठन किया गया और हाईकोर्ट के आदेश से पहले ही सीबीआई को जांच सौप दी गई है। मगर उन्नाव गैंगरेप कांड के बाद तमाम विरोधी दल गलत राजनीति कर रहे हैं। कोई सरकार नहीं चाहती कि उसके राज में कानून व्यवस्था खरीब हो, मगर विपक्ष के लोग ने धरना बना ली है कि सिर्फ विरोध बताएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.