पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओम प्रकाश का पपीता, अमित का चैरी टोमैटो रहा अव्वल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर|होली उत्सव सुजानपुर में बागवानी विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में जिन बागबान ने अपने फल उत्पाद प्रदर्शनी में रखे हुए थे उनके परिणाम विभाग ने घोषित कर दिए हैं। इसमें ब्लॉक वाइज रिजल्ट साइज और क्वालिटी चैककर निकाला गया है। प्रदर्शनी में सुजानपुर ब्लॉक के ओम प्रकाश का पपीता अव्वल रहा। नादाेन के विजय कुमार ने दूसरा और सुजानपुर के अतर चंद तीसरे स्थान पर रहे। कागजी नींबू में सुजानपुर के चोरी गांव के ज्ञानचंद, नादाैन ब्लॉक के हडेटा कि विमला देवी और सुजानपुर के जठोर गांव के मतवार सिंह, बारामासी नींबू कैटेगरी में नादाैन के हडेटा की विमला देवी,बमसन की गायत्री देवी,नादाैन की कलां देवी,चेरी टोमेटो में नादौन के बडेढा के अमित कुमार,बमसन के विजय कुमार, पिकानट में भोरंज के प्रवीण कुमार,बमसन के दीना नाथ, गलगल कैटेगरी में बमसन के वीरेंद्र कुमार इसी ब्लॉक के प्रकाश चंद, सुजानपुर की फूलन देवी क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में कुशल कुमार, सुनीता देवी, ध्यान सिंह, चगर सिंह, नवल किशोर, मोतीराम, विवेक डढवाल, मदन, कुलदीप राम, राजकुमार, पृथ्वी चंद, अमित कुमार, विनोद कुमार,अमित कुमार,राकेश कुमार,बलवीर सिहं,राकेश चौहान और रंजीत सिहं शामिल रहे। डिप्टी डायरेक्टर बागवानी पवन ठाकुर ने बताया कि इन सभी विजेताओं को ब्लॉक वाइज पुरस्कार दिए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...