पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ँप्रो कबड्डी लीग : पुनेरी पल्टन के नए कोच बने अशान कुमार

ँप्रो कबड्डी लीग : पुनेरी पल्टन के नए कोच बने अशान कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ँप्रो कबड्डी लीग : पुनेरी पल्टन के नए कोच बने अशान कुमार

पुनेरी टीम ने अशान कुमार को नया कोच नियुक्त किया है। वह एक प्रतिष्ठित कबड्डी कोच हैं।
सर्विसेज टीम के पूर्व कबड्डी कोच अशान ने नासिक आर्मी स्पोर्ट्स यूनिट के साथ करीबी रूप से काम किया है। कबड्डी कोचिंग में ग्रेड-ए डिप्लोमा धारक अशान ने एक कप्तान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय कबड्डी टीम का नेतृत्व किया है।
बीजिंग में हुए एशियाई खेलों में उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा, दूसरे, चौथे और छठे दक्षिण एशियाई खेलों में भी उन्होंने कप्तान की भूमिका निभाई थी।
अशान को साल 1999 में अर्जुन पुरस्कार, 1994 में हरियाणा सरकार ओर से भीम पुरस्कार और 1993 में अखिल भारतीय कबड्डी संघ द्वारा भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...