अखिलेश के \'ट्वीट\' पर यूजर ने कहा \'राज्यपाल भी हैक हो गया\'
अखिलेश के \'ट्वीट\' पर यूजर ने कहा \'राज्यपाल भी हैक हो गया\'
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर जहां इशारों-इशारों में येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाए जाने को भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग बताया, वहीं आजादी की मौत और लोकतंत्र की हत्या बताया।
अखिलेश के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि ईवीएम के साथ-साथ अब राज्यपाल भी हैक हो गया ..बजाओ तालियां।\'
अखिलेश ने अपने ट्वीट में कहा, \"\"आज फिर लोकतंत्र की शपथ ली जाएगी, आज फिर एक बार और हत्या की जाएगी, आज फिर सत्ता की हनक दिखाई जाएगी, आज फिर जमीर की मंडी सजाई जाएगी, आज फिर आजादी थोड़ी और मर जाएगी।\"\"
इस पर एक यूजर ने अखिलेश के समर्थन में प्रतिक्रिया दी कि \'85 प्रतिशत जनसंख्या की नुमाइंदगी करने वाले माया, मुलायम और लालू भ्रष्टाचारी हो जाते हैं, जबकि उनका भ्रष्टाचार आटे में नमक बराबर होता है। 7 प्रतिशत जनता की नुमाइंदगी करने वाले मोदी और जैन साहब 100-100 करोड़ में एमएलए खरीदते हैं फिर भी पाक साफ। धन्य है दलाल मीडिया।\'
वहीं एक यूजर ने लिखा कि \'बेचारा राज्यपाल भी क्या करे। संविधान की सुने या अपने बाप (मोदी) की सुने। संविधान की सुनेगा तो बाद में बीजेपी क्या कुत्ते भी नहीं पूछेंगे। बाप की सुनने में ही भलाई है। अब कृपया राज्यपाल को गाली न दो। गाली देनी है तो संविधान खत्म करने वाली बीजेपी को दो।\'
कुछ ऐसे भी ट्वीट रहे, जिन्होंने जख्म को कुरेदने का काम किया। एक यूजर ने लिखा कि \'जलने की देसी दवा है हमारे पास ..चाहिये तो ले जाओ\' तो दूसरे ने लिखा कि \'चीते की चाल, बांज की नजर, राजनीति के चाणक्य आदरणीय अमित शाह की योजना पर कभी शक नहीं किया करते।\'
--आईएएनएस