- Hindi News
- National
- Mohali News On The Instructions Of Ssp Many Police Stations In Charge From There
एसएसपी के निर्देश पर कई थाना प्रभारी इधर से उधर
जिले के कई थाना प्रभारियों का एसएसपी के निर्देशानुसार ट्रांसफर कर दिया गया। सोहाना पुलिस स्टेशन में प्रोबेशन पीरियड पर तैनात डीएसपी दमनप्रीत सिंह को बदल कर उनकी जगह पर इंस्पेक्टर दलजीत सिंह गिल को कार्यभार सौंपा गया है। फेज-11 में तैनात एसएचओ कुलवीर सिंह की जगह सदर खरड़ पुलिस स्टेशन प्रभारी अमनदीप सिंह को भेजा गया है। एसएचओ अमनदीप सिंह की जगह पूर्व सीआईए इंचार्ज सुखवीर सिंह को लगाया गया है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर तैनात प्रभारी राम दर्शन शर्मा को ट्रांसफर कर डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल इंस्पेक्टर लगाया गया है। उनकी जगह पर एनआरआई विंग में तैनात गुरप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है।