- Hindi News
- National
- Hamirpur News On The Last Evening Of The Fair Mamta Made The Color Of Sujanpur Fair Different Govind
मेले की अंतिम संध्या में ममता ने जमाया रंग सुजानपुर मेले की अलग ही पहचान: गोविंद
राष्ट्र स्तरीय होली मेला के क्लोजिंग सेरेमनी के रात्रि कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि आए गोविंद ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में सुजानपुर की राष्ट्रीय स्तरीय होली महोत्सव की अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ लोकजीवन, लोक संस्कृति एवं परंपराओं के लिए विख्यात है । सुजानपुर का महल भी महाराजा संसार चंद की कलात्मक योग्यता, व्यापक दृष्टिकोण एवं राजा प्रजा के मधुर संबंधों का अनूठा प्रमाण है। इससे पहले कला मंच पहुंचने पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्याओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी हरिकेश मीणा ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए मेला समिति की ओर से हर संभव प्रयास किए गए हैं।
होली महोत्सव के दौरान कुश्ती प्रतियोगिता में लुधियाना के सोनी पहलवान बने विजेता
सुजानपुर|कुश्ती प्रतियोगिता में लुधियाना के सोनी पहलवान विजेता, जबकि जिला हमीरपुर के बणी के दीपक उपविजेता रहे। मुख्यातिथि गोविंद ठाकुर ने विजेता पहलवान सोनी को पुरस्कार स्वरूप 18 हजार रुपए तथा गुर्ज, जबकि उपविजेता पहलवान दीपक को 15 हजार रुपए दे कर सम्मानित किया। इसी प्रकार कबड्डी तथा वालीबॉल का आयोजन भी किया गया। पहली बार मेले के दौरान महिलाओं की भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मैच हमीरपुर और नादौन ब्लॉक की पुरूष टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हमीरपुर ब्लॉक की टीम विजेता, जबकि नादौन ब्लाक की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भोरंज ब्लॉक विजेता, जबकि हमीरपुर ब्लॉक की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि ने कबड्डी तथा वालीबॉल प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को 5,100 रुपए तथा उप विजेता टीमों को 3,100 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
भारी बारिश से मेला ग्राउंड में भरा पानी
सुजानपुर|क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश से मेला ग्राउंड चौगान में पानी भर गया। जिससे मेला ग्राउंड में दुकान लगाने वाले व्यापारी परेशान नजर आए। भारी बारिश से चौगान ने दलदल का रूप ले लिया है। बीते तीन दिनों तक मौसम साफ रहा, लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट बदली तथा बारिश से मेला ग्राउंड लबालब भर गया।
राष्ट्रीय स्तरीय होली महोत्सव के दौरान आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य।
ममता शर्मा ने जमाया रंग: राष्ट्र स्तरीय होली मेला उत्सव की अंतिम संध्या सुप्रसिद्ध गायिका ममता शर्मा के नाम रही। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से खूब रंग जमाया तथा दर्शकों की वाहवाही लूटी तथा दर्शकों को गीत गुनगुनाने के लिए मजबूर कर दिया।
चार दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय होली मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहंुचे परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर टमक बजाते हुए।