पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News On The Second Day Of Spiritual Practice Swami Anil Dev Gave People A True Repentance For Mistakes

आध्यात्मिक साधना के दूसरे दिन स्वामी अनिल देव ने लोगों को गलतियों के लिए सच्चा पश्चताप की दी सीख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची महाधर्मप्रांत का रविवार को तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना के दूसरे दिन स्वामी अनिल देव ने विश्वासियों को पाप और पश्चताप के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य अपने जीवन में गलती और पाप करता है। इस गलती और पाप के कारण वे अपनी जिंदगी की बहुत अहम चीजें खो देता है। पर, पवित्र बाइबल हमें सिखाता है कि हमने जीवन में जो भी गंवाया है, हम सब कुछ वापस पा सकते हैं। प्रभु का कहना था कि तुम जो भी पाप करते हो, उसके पश्चताप करने से हमें हमारा सब कुछ वापस मिल सकता है। शर्त है कि यह पश्चताप सच्चा होना चाहिए। सच्चा पश्चताप हमारे जीवन में आंदोलन ला सकता है। सच्चे पश्चताप से मनुष्य ईश्वर की नजरों में आ जाता है। अपने अपराधों के कारण मनुष्य अपने ही नजरों में गिर जाता है। पर, सच्चे पश्चताप से ईश्वर उन्हें माफ कर देते हैं। इसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। इस तीन दिवसीय साधना का आयोजन लोयला मैदान में सुबह 8:30 से लेकर शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। साधना का विषय ईश्वर के पास जाए और वह आपके पास आएगा रखा गया है। इस अवसर पर पवित्र मिस्सा का आयोजन लोयला ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर फादर मार्क मुकुल लकड़ा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में फादर प्रफुल तिग्गा, फादर सचिन, रांची महाधर्मप्रांतिय कैथलिक सभा के सभापति अलबैनुस तिग्गा, महिला संघ की सभीनेत्री लिलि बीरला, युवा संघ के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...