पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dera Bassi News One And A Half Lakh Given To The Family Of The Youth Killed In The Accident

हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को दिए डेढ़ लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर कौंसिल डेराबस्सी के वार्ड नंबर 17 के तहत ईस्सापुर में ओवरफ्लो बरसाती नाले में बह गए कुलदीप
सिंह के परिजनों को हादसे के डेढ़ साल बाद दो लाख रुपए की वित्तीय मदद नसीब हुई।

शनिवार को कांग्रेस पार्टी डेराबस्सी के हलका इंचार्ज दीपइन्दर ढिल्लों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से परिवार को वित्तीय मदद के लिए दो लाख रुपए का चेक दिया। उन्होंने यह चैक स्व. कुलदीप सिंह की धर्म प|ी परमजीत कौर को थमाया। कुलदीप सिंह अपने परिवार में प|ी के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया था। ढिल्लों ने बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार को मदद का भरोसा दिया। इस मौके दीपइन्दर ढिल्लों ने गांव निवासियों को विश्वास दिलाया कि ढाबी नाले पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में कीमती जानों को बचाया जा सके और आने जाने में आसानी रहे। इस मौके रणजीत सिंह रेड्डी, पूर्व सरपंच बसंत सिंह, चमन सैनी, अजैब सिंह, नंबरदार करनैल सिंह, पाली ईस्सापुर, हरदित्त काला, नंबरदार बलजिन्दर सिंह, इंद्रजीत सिंह सैनी के अलावा गांव निवासी उपस्थित थे। 12 अगस्त को ऐसे हुआ था हादसा मामला 12 अगस्त 2018 की दोपहर करीब ढ़ाई बजे का था। 42 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ मेजर पुत्र सुखदेव सिंह अपनी बाइक पर दोस्त जोगा के साथ भांखरपुर
से इस्सापुर लौट रहा था।

खबरें और भी हैं...