पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभानुप्रतापपुर। संबलपुर की नाबालिग स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अलग अलग धाराओं में कुल 5 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें से एक को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। अब भी इस दुष्कर्म के तीन आरोपी फरार हैं जिनकी लगातार पुलिस तलाश कर रही है।
- संबलपुर की नाबालिग छात्रा ने ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म करने की 14 दिन पूर्व 3 अप्रैल को भानुप्रतापपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के आरोपी शकीर खान 30 वर्ष के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। फरारी काटने के बाद वह बीती रात भानुप्रतापपुर पहुंचा था।
- मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली और उसे दबोच लिया। 17 अप्रैल की सुबह दस बजे भानुप्रतापपुर से उसके रिश्तेदार अब्दुल वाहिद के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया जब एफआईआर हो रही थी तब वह अंतागढ़ बाजार गया था। जैसे ही खबर मिली वह फरार हो गया। वहां से जगदलपुर, रायपुर, राजनांदगांव आदि जगहों पर घूमता रहा।
- किसी के घर नहीं जा सकता था इसलिए रात रेलवे स्टेशनों में गुजारता था। शाकीर खान के अनुसार दुष्कर्म मामले में अन्य आरोपी उसके साथ नहीं थे। वह अकेला ही फरारी काट रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया। इसके पूर्व इस मामले में आरोपी भैरव चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके द्वारा युवकों को अपना कमरा मुहैया कराया गया था।
पुलिस से बचने मोबाइल से बनाई दूरी
- आरोपी ने बताया फरार होने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था क्योंकि उसे आशंका थी पुलिस उसका लोकेशन ट्रेस कर लेगी। परिजनों से संपर्क करने एक नया सिम खरीदा, लेकिन उसे भी चालू करने के बजाए डरकर फेंक दिया।
तीन आरोपी अब भी फरार
- मामले में तीन आरोपी अब भी फरार हैं। इसमें शुभम तिवारी 25 वर्ष के खिलाफ धारा 376, पोक्सो, गोलू उर्फ हिमांशु मानिकपुरी 25 वर्ष के खिलाफ धारा 376 आईपीसी, पोक्सो तथा कोरियर ब्वाय राजा खान 26 वर्ष के खिलाफ धारा 354, 363, 511 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फरार आरोपियों के परिजनों से की जा रही पूछताछ
- थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर ने बताया कि मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल लोकेशन की जांच के साथ साथ अलग अलग जगहों पर टीमें रवाना की गई हैं।
ब्लैकमेल कर दो साल तक करते रहे दुष्कर्म
- कांकेर के संबलपुर की कक्षा 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा को दो साल पूर्व 2016 में नगर के ही युवक शुभम तिवारी 25 वर्ष ने प्रेम में फंसा लिया। उसे बहला फुसला कर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान युवक के दोस्त शकील खान (30 वर्ष) को इसकी जानकारी हुई। शकील खान मोबाइल दुकान का संचालक था और छात्रा मोबाइल के रिचार्ज आदि के लिए उसके पास जाती थी।
- उसने छात्रा को शुभम के साथ बनाए शारीरिक संबंध की परिवार को जानकारी देने धमकाने लगा। इसी बात को लेकर ब्लैकमेलिंग कर उससे दुष्कर्म करने लगा। मार्च 2018 में इसकी भनक तीसरे दोस्त हिमांशु मानिकपुरी उर्फ गोलू (24 वर्ष) को लगी। वह भी इसी तरह से ब्लैकमेल कर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने लगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.