पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर. यूपी के शाहजहांपुर में उस वक्त बङा हादसा हो गया जब झूले में करंट उतर आने के कारण 12 बच्चे इसकी चपेट में आ गए जिस कारण एक की मौत हो गई। जबकि 11 बच्चे करंट लगने से झूलस गए। हादसे के बाद मेले मे अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने झुलसे बच्चों को जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तिलहर सीओ तिलहर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं।
- घटना थाना कटरा के थीलनगर मोहल्ले की है। यहां हर साल दादा मियां की मजार पर उर्स होता है। उर्स मे आसपास के रहने वाले लोगों के रिश्तेदार भी आते हैं। साथ ही दूसरे जिलों के लोग भी उर्स मे शिरकत करने आते है। मेले में कई तरह के झूले भी लगे थे। मेले में बच्चों की संख्या ज्यादा थी। 12 बच्चे जंपिंग झूला झूल रहे थे। उसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। झूले की जंपिंग होते ही जैसे ही झूला उपर गया तभी 11 हजार पावर की गुजरने वाली बिजली लाइन के करंट ने झूले को अपनी तरफ खींच लिया। जिससे बङा हादसा हो गया। झूले मे बैठे 10 साल अयान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि झूले मे बैठे 11 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
-फिलहाल घटना की सूचना लगते ही एसडीएम तिलहर सत्य प्रिय सिंह, सीओ तिलहर एमएस रावत समेत भारी पुलिस बल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुच गए। और मृतक बच्चे और झुलसे बच्चो के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
- इस हादसे मे मरने वाला बच्चा अयान अपने परिवार के साथ अपनी नानी के घर आया था। बच्चा हर साल अपने परिवार के साथ उर्स पर मेला देखने अपनी नानी के घर आता था। इस बार भी वह मेला देखने आया था।
क्या कहना है अधिकारी का
- एसडीएम तिलहर सत्य प्रिय सिंह ने बताया कि उर्स का मेला चल रहा था। झूले मे अचानक करंट आने से एक बच्चे की मौत हूइ है जबकि 11 बच्चे बीमार हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही मृतक बच्चे की हर संभव मदज भी की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.