पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैतूल (एमपी)। बिना पिता की बेटी के निकाह के एक दिन पहले खुशियां आग लगने से गम में बदल गईं। फहीम के घर में रविवार देर रात आग लग गई। आग से गृहस्थी के सामान के साथ दुल्हन को दिए जाने वाला सामान भी जलकर राख हो गई। घटना में 80 हजार रुपए नकद और 5 लाख रुपए का सामन जल गया। इस हादसे से पीड़ित परिवार सदमे में है। अचानक हुए हादसे के बाद बेटी का निकाह कराने आस-पड़ोस के लोग आगे आए। सोमवार रात सभी ने मिलकर बेटी का निकाह कराया और आए बारातियों का स्वागत जोरदार तरीके से किया। दूल्हे के घर हो रहीं थी मेहंदी की रस्म, दुल्हन के आंख में थे आंसू...
- फहीम के घर आज छोटी बहन कनिजा परवीन की शादी है। रविवार रात 11 बजे सभी शादी की रस्मों के लिए लड़के वालों के घर गए थे।
- घर में सिर्फ मेहमान ओर छोटे बच्चे सोये हुए थे। रात करीब 12 बजे घर के किचन में आग लग गई। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
- लोगों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची 5 दमकलों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब खाक हो गया था।
- आग से घर में शादी के लिए रखे 80 हजार रुपए एवं करीब 5 लाख रुपए के पकड़े एवं दुल्हन को देने का सामान जल गया।
पानी डालकर आग बुझा रहे लोगों को लगे करंट के झटके
- घर में लगी आग बुझाने के लिए लोगों ने पानी डालने का प्रयास किया तो लोगों को करंट के झटके लगे।
- दुल्हन की बहन नफीसा अब्दुल मोइन ने बताया मेहंदी की रस्म के लिए हम दूल्हे के घर गए थे।
- रात करीब 12 बजे वहां से वापस लौटे तो घर में आग की लपटे निकलती दिखाई दी।
- वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को चालू होने में करीब 20 मिनट लगे।
- फायर ब्रिगेड आने के बाद भी 20 मिनट तक कर्मचारी पाइप लगाते रहे, लेकिन बार-बार पाइप निकलता रहा।
पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
- दुल्हन के पिता का 20 साल पहले निधन हो जाने के बाद भाई फहीम और मां ने पालन पोषण किया।
- फहीम ने बताया परिवार में कनिजा के अलावा बड़ी बहन अनिशा है। जिसकी भी अभी शादी करनी है। राजमिस्त्री का काम कर परिवार का गुजर बसर करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.