नई दिल्ली/पानीपत. हरियाणा-दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार तड़के आंधी-तूफान आया और बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली में दीवार गिरने से 18 साल के लड़के की जान चली गई। वहीं, अलग-अलग घटनाओं में 13 लोग घायल हुए हैं। रोहतक में तीसरी मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 250 से ज्यादा पेड़, 84 से ज्यादा बिजली के पोल गिर गए। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार तक आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।