पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टोरी-शिवपुर रेल लाइन पर हादसा, रेलवे ब्रिज का पिलर गिरने से एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालूमाथ (लातेहार). टोरी-शिवपुर रेल लाइन पर शनिवार शाम निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज नंबर 27 का पिलर ढह गया। इससे वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गंगेश्वर यादव (45) चतरा जिले के रामपुर गांव का रहने वाला था। हादसे में चतरा जिले के सोहर गांव निवासी राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रिम्स (रांची) रेफर किया गया है।

 

 

- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुकरू गांव के पास इस रेलवे ब्रिज पर शनिवार शाम काम चल रहा था। तभी इसका एक पिलर गिर गया। गंगेश्वर और राजेश इसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है। यह ओवरब्रिज रॉयल इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड बना रही है। 16 अप्रैल को भी यहां बालूमाथ थाना क्षेत्र के कारीमाटी के मजदूर नरेश यादव की मौत हो गई थी।

 

खबरें और भी हैं...