पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News One Rainy Second Deep Pits Of Roads Are Increasing The Problems Of Drivers

एक बरसात दूसरा सड़कों के गहरे गड्‌ढे वाहन चालकों की बढ़ा रहे परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इन दिनों पड़ रही बरसात के कारण जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है वहीं शहर की सड़कों पर पड़े गहरे गड्‌ढे वाहन चालकों की परेशानी को दोगुणा कर रहे हैं। शहर के एंट्री पॉइंट बलौंगी पुल की हालत दिन-ब-दिन खस्ता होती जा रही है। बरसात के दिनों में पुल के ऊपर पानी खड़ा हो जाता है। साथ ही पानी के कारण पुल पर बने हुए गड्ढों में से और ज्यादा मिट्टी निकल जाती है और गढ्ढ़े और ज्यादा गहरे हो जाते हैं जो कि वाहन चालकों की समस्या को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। हालाकि गमाडा की ओर से कुछ महीने पहले इस पुल की रिपेयर के नाम पर यहां पर प्रि-मिक्स तो डाली थी लेकिन वो प्रि-मिक्स की गलत तरीके से डाले जाने के कारण अगले दिन ही प्रि-मिक्स गड्ढों से बाहर निकल कर बिखर गई थी।

पहले से खस्ता है हालत, बारिश के बढ़ाई परेशानी: पंजाब साइड से आने वाले वाहन चालकों के लिए बलौंगी पुल शहर का एंट्री पॉइंट है। इस पुल की हालत पिछले काफी समय से खराब चल रही है। पुल का पुरा जाग जगह-जगह से टूटा हुआ है। कुछ समय पहले गमाडा की ओर से पुल की साइड पर प्रि-मिक्स गिरा दी थी। लेकिन वो प्रि-मिक्स भी प्रॉपर कंप्रैस करके नहीं डाली गई बल्कि ऐसे ही जेसीबी मशीन की ओर से गिरा दी गई थी जिसके तुरंत बाद ही उसके ऊपर से ट्रैफिक भी गुजार दिया था। उसके अगले ही दिन वो प्रि-मिक्स बिखर गई थी और दोबारा से पुल पर गहरे गढ्ढ़े बन गए थे जो कि बरसात के कारण बरसाती पानी से भर जाते हैं और वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ाते हैं।

मिट्टी भरने से पुल के ड्रेनेज पाइप हुए बंद : बलौंगी पुल के ऊपर पानी की निकासी का प्रबंध ना होने से पुल पर बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। पुल के ऊपर मिट्टी के कारण पुल के ड्रेनेज पाइप चौक हो चुके हैं जिस कारण बरसाती पानी निकासी नहीं होती और पुल पर ही बरसात का पानी खड़ा हो जाता है। एक तो पहले ही पुल के ऊपर की रोड टूटी होने के चलते वाहन चालक को परेशानी होती है ऊपर से पुल पर भरा पानी सोने पर सुहागा का काम कर देता है।

स्ट्रीट लाइट के बेस नहीं हटाए, पैदल भी नहीं चल पाते लोग: बलौंगी पुल के ऊपर दोनों ओर पहले गमाडा की ओर से स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई थी। लेकिन कुछ समय पहले गमाडा की ओर से पुल के दोनों ओर से स्ट्रीट लाइट्स के पोल हटा दिए गए थे और पुल के दोनों ओर गमाडा की ओर से रोशनी के लिए हाई मास्क लाइट्स लगा दी गई थी। लेकिन आज भी पुल के ऊपर स्ट्रीट लाइट्स के पोल का बेस वहीं पर मौजूद हैं जो कि पुल के किनारे पैदल चलने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी करता है।

शहर के एंट्री पॉइंट बलौंगी पुल की हालत दिन-ब-दिन खस्ता होती जा रही है।

बरसात के दिनों में पुल के ऊपर पानी खड़ा हो जाता है।
खबरें और भी हैं...