- Hindi News
- National
- Ranchi News One Was Stabbed In Dorda 1 Was Beaten In Dhurva One Was Beaten In Chutia Four Were Sent To Jail
डोरंडा में एक को चाकू मारा धुर्वा में 1 का सिर फटा, चुटिया में मारपीट, चार को भेजा जेल
राजधानी में पिछले साल की तुलना में इस बार होली में कम घटनाएं हुईं। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण भी कम लोग होली खेलने निकले। सड़क पर तेज रफ्तार वाहन भी नहीं दिखे। नतीजा सुखद रहा। पिछली होली में जहां 47 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं इस साल मात्र 11 हुईं। पिछली होली में सड़क दुर्घटनाओं में 22 लोगों के सिर में चोट आई थीं, जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। इस वर्ष यह आंकड़ा मात्र दो रहा, वो भी रिम्स जाने की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं, मारपीट की तीन घटनाएं डोरंडा, धुर्वा और चुटिया थाना क्षेत्र में हुईं, जबकि पिछले साल मारपीट की घटना नहीं हुई थीं। एक को चाकू लगा, वहीं एक का सिर फटा, जबकि कुछ लोग घायल हुए। पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में चार युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
डोरंडा में चाकूबाजी में एक घायल, रिम्स में भर्ती : डोरंडा बाजार में 9 मार्च की रात 7:45 बजे हुई चाकूबाजी में धुर्वा डैम साइड डीटी 901 निवासी दीपक कुमार घायल हो गए। चार युवकों ने मिलकर दीपक के पेट में चाकू मार दिया। दीपक की चीख सुनकर पुलिस ने चारों युवकों को घटनास्थल पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी ललन कुमार, नगड़ी का राजीव रंजन सिंह, पुंदाग का गोविंद कुमार वर्मा और अरगोड़ा निवासी शौर्य राज शामिल हैं।
दो भतीजों ने चाचा का सिर फोड़ा, धुर्वा पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी
धुर्वा डीटी 1440 में रहने वाले सुभाष यादव का सिर उनके ही भतीजों ने मारकर फोड़ दिया है, उनकी प|ी को भी मारा-पीटा है। सुभाष 10 मार्च को जब धुर्वा थाना मामला दर्ज कराने गए तो थाने में ओडी ऑफिसर ने उनका आवेदन लेकर कहा-आज कोई मामला दर्ज नहीं होगा, आज होली है। जबकि, सुभाष का सिर फटा हुआ था।