पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत से मां-बेटे की सड़ी-गली लाश मिली, हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत। पांडेसरा इलाके में महिला और बेटी की लाश मिली थी, जिस पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रहस्य से परदा उठाया। इस घटना की स्याही अभी सूख भी नहीं पाई थी कि  सणिया रोड पर खेत से युवा महिला और मासूम बालक की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश की हालत को देखकर लगता है कि 15 दिन पहले दोनों की हत्या कर दी गई है। बोरी में बंद थी दोनों की लाश…

 

डिंडोली पुलिस थाने के तहत सणिया गांव में करीब 25 साल की महिला और 5 साल के बच्चे की लाश की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पहुंच गई। पुलिस ने वहां एक बोरी में बंद दो लाशों काे बरामद किया। अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

पहचान के लिए जद्दोजहद शुरू

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय महिला के सर पर गहरी चोट के निशान हैं। महिला ने साड़ी पहनी रखी है। बच्चे ने जींस और टी-शर्ट पहना है। अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या क्यों की गई, किससे की गई, इसकी जांच जारी है।

 

पुलिस की अपील

पुलिस ने आसपास के इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि उनके क्षेत्र से कोई लापता हुआ हो, तो उसकी सूचना थाने पर या 100 में दें, ताकि दोनों की पहचान हो सके।