पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगैजेट डेस्क। चीन की कंपनी oneplus ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन oneplus 6 को लंदन में बुधवार रात लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने वायरलैस हेडफोन भी लॉन्च किया है। इंडिया में ये फोन आज लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद लोग oneplus 6 को अमेजन पर एक्सक्लूसिवली खरीद सकेंगे। कंपनी ने अपने इस फोन iPhone X के कई फीचर्स कॉपी किए हैं। इनमें ड्यूल लैंस रियर कैमरा, दूसरे कैमरे में iPhone X जैसा कन्फीग्रेशन, फोन की डिजाइन और आई सेंसर लॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कीमत:
फोन को तीन कलर मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक और सिल्क व्हाइट में लॉन्च किया गया है। इसे 6GB RAM/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB RAM/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। कंपनी 8GB Ram के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दे रही है। फोन की शुरूआती कीमत 35,800 रुपए है। इस कीमत में 6GB RAM/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट का फोन आएगा। वहीं 8GB RAM/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 39,200 रुपए देने होंगे। अगर आप 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का वेरिएंट खरीदते हैं तो ये आपको 42,600 रुपए में मिलेगा।
फीचर्स:
# वाटरप्रूफ फोन
oneplus 6 कंपनी का पहला वाटरप्रूफ फोन है, जो फोन की यूएसपी भी है।
# नोच और बेजललैस डिस्प्ले
आज के ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी ने फोन में बेजललैस डिस्प्ले भी दिया है। साथ ही इसमें आईफोन X की तरह नोच भी मिलेगा। यह फ्रंट कैमरा और ईयरपीस पर दिया गया है। डिस्प्ले पर प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।
# ग्लास बॅाडी
फोन की बॉडी All glass body है। जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।
# पावरफुल प्रोसेसर
फोन में क्वॉलकॉम का 2.8GHz Snapdragon 845 पावरफुल प्रोसेसर दिया है। जिसे इस साल का टॉप मोबाइल प्रोसेसर कहा जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए फोन के दूसरे फीचर्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.