पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगैजेट डेस्क। लंबे इंतजार के बाद OnePlus 6 इंडिया में लॉन्च हो गया है। मुंबई में हुए इवेंट में फोन को लॉन्च किया गया। इंडिया में इसकी कीमत 34,999 रुपए होगी। इस कीमत में 6GB RAM+64GB स्टोरेज का वेरिएंट मिलेगा। लॉन्चिंग इवेंट में अमिताभ बच्चन और अदिति राव हैदरी मौजूद थे। अमिताभ इस फोन के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। उन्होंने ही आज लॉन्चिंग इवेंट में OnePlus6 के प्राइस को रिवील किया।
कंपनी ने फोन को तीन कलर मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक और सिल्क व्हाइट में लॉन्च किया गया है। 8GB RAM/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 39,999 रुपए देने होंगे। वहीं, अगर आप 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का वेरिएंट खरीदते हैं तो ये आपको 42,600 रुपए में मिलेगा।
# वायरलैस हेडफोन भी किया लॉन्च
- फोन के साथ कंपनी ने बुलैट वायरलैस हेडफोन्स भी लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत 3999 रुपए है।
- इंडिया के लिए कंपनी ने फोन का मार्वल एवेंजर्स इंफिनिटी वार वेरिएंट भी लॉन्च किया है। यह फोन 8GB + 256GB रैम वेरिएंट के साथ आएगा। इसकी कीमत 44,999 रुपए है।
- इस वेरिएंट के बैक में कार्बन फाइबर और ग्लास दिया है। फोन के बॉटम में गोल्ड कलर है।
# कहां से खरीदें फोन
- OnePlus 6 अमेजन के प्राइम मेंबर्स के लिए 21 मई से उपलब्ध होगा। जिन लोगों ने 13 से 16 मई तक चली प्री ऑर्डर बुकिंग में फोन को बुक करा लिया था। उन्हें इस फोन पर 1000 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।
- 22 मई से फोन नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए भी ऑनलाइन अवेलेबल हो जाएगा।
- अगर आप ये फोन ऑफइलाइन खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
# ऑफर्स
- SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को फोन खरीदने पर 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- इसके साथ ही अगले तीन महीने में फोन खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए नो कोस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध होगा।
- idea भी इस फोन पर ऑफर दे रही है। इसमें कस्टमर्स को OnePlus 6 खरीदने पर 370GB का एडिशनल डाटा दिया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए फोन के फीचर्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.