पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाखिले के लिए नहीं भटकना पड़ेगा कॉलेज-कॉलेज, यह ऑनलाइन होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. अब सूबे के छात्र-छात्राओं को नामांकन का आवेदन देने के लिए कॉलेज-कॉलेज नहीं घूमना पड़ेगा। यह ऑनलाइन होगा। इसे ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट (ओएफएसएस) का नाम दिया गया है। यह, जुलाई से शुरू हो रहे विश्वविद्यालयों के सत्र से लागू होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका प्रेजेंटेशन देखा। सराहा। कहा-यह अच्छी विधा है। इससे डाटा कलेक्शन और चीजों को अपडेट करने में सहूलियत होगी। विद्यार्थी परेशान नहीं होंगे।

 

- बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सीएम को बताया कि यह व्यवस्था इंटर स्तरीय एवं स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए है। इसे 2018-19 सत्र से लागू करने की योजना है। ऑनलाइन आवेदन वसुधा केंद्र या घर से कम्प्यूटर या मोबाइल से भरे जा सकते हैं। पीयू को छोड़ सभी विवि में यह व्यवस्था लागू होगी क्योंकि पीयू में स्नातक में दाखिले को प्रवेश परीक्षा होती है। 


शौचालयों का गुणवत्तापूर्ण हो निर्माण

मुख्यमंत्री ने राज्य की जेलों में महिला कक्षपालों के लिए शौचालय और  स्नानागार  के गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय, मंडल और उप काराओं में महिला कक्षपालों के लिए शौचालय व स्नानागार के निर्माण से संबंधित  प्रस्तुतीकरण देखने के बाद यह आदेश दिया।


आश्रयस्थल बनाने को मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के लिए आश्रयस्थल बनाने के लिए सीएम राहत कोष से राशि दी जाएगी। यह राशि आपदा प्रबंधन विभाग को दी जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...