यूजीसी नेट जून के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 से
रांची . जून में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा। दूसरा पेपर सब्जेक्ट आधारित होगा।