पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाेरबंदर. शहर से 6 किलोमीटर दूर सुभाष नगर में 15,000 लोगों की आबादी रहती है। इलाके में प्राथमिक सुविधाओं का अभाव है और प्रशासन पीने का पानी तक मुहैया नहीं कराता है। समुद्र के किनारे बसे होने के कारण यहां भूगर्भ जल भी खारा है।
सिर्फ दो हैंडपंप है इलाके में
इलाके में दो हैंड पंप हैं जिसमें मीठा पानी आता है। हैंड पंप पर सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ लगती रहती है। धूप में खड़े होना मुश्किल होने के कारण पानी के लिए लोग बर्तन लाइन में रखकर चले जाते हैं। सुभाष नगर में 10 हैंड पंप लगे हैं जिसमें से केवल दो में ही पीने लायक मीठा पानी आता है।
भूगर्भ के खारे पानी से नहाना भी मुश्किल
सुभाषनगर समुद्र के किनारे बसा है। यहां भूगर्भ का पानी भी खारा है। हैंड पंप के क्षारयुक्त पानी से नहाना भी मुश्किल है। इलाके में रहने वाले चेतन रमेश चौहान ने बताया कि हैंड पंप के खारे पानी से नहाने से लोगों में चर्म रोग फैल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.