पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार बनाने में पिछड़ रही भाजपा को देखकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अप्रासंगिक पार्टी कांग्रेस का कर्नाटक में पिछड़ना कुशल रणनीति का अभाव है।
- पूर्व सीएम जाेगी ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य न कर चुनाव के ठीक पूर्व कांग्रेस ने जिस प्रकार लिंगायत समुदाय का ध्रुवीकरण करने की साम्प्रदायिक चाल चली, उसी का यह परिणाम है। उपरोक्त निर्णय लेने के पूर्व अप्रासंगिक पार्टी द्वारा गुजरात चुनाव की हार से सबक नहीं लिया गया और पुनः उसी चाल में आकर फंस गई।
- जोगी ने कहा कि सांप्रदायिक पार्टी को सत्ता से हटाने का माद्दा केवल क्षेत्रीय पार्टियों में ही है। जिसकी रणनीति जमीनी होती है, जो जनता से प्रत्यक्ष रूप से संबद्ध होती है। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के आशीर्वाद से सत्ता से बाहर कर देगी।
- उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का मुख्य मुकाबला भाजपा से है, कांग्रेस मैदान में न होकर केवल सीएम बनने के लिए मुंगेरीलाल के सपने देखने वाले नेताओं की पार्टी बन चुकी है। अप्रासंगिक पार्टी का नेतृत्व विखंडित है।
-पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का अभाव है। न नीति है और न ही रणनीति है। जोगी ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में जनता के सहयोग से क्षेत्रीय दल किंग और किंग मेकर की भूमिका में है, वह स्पष्ट करता है कि पूरे देश में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिये क्षेत्रीय पार्टियां ही दमखम रखती हैं।
क्षेत्रीय दल का नेतृत्व ही रोक सकता है बीजेपी को
- कर्नाटक चुनाव को लेकर अजीत जोगी के पुत्र और विधायक अमित जोगी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने भी अपने पिता की ही बात दोहराई है कि क्षेत्रीय दल का नेतृत्व ही भाजपा को रोक सकता है। उन्होंने अपने टवीट में लिखा है कि #KarnatakaElection2018 में एक बार फिर सिद्ध हो गया कि @BJPLive को केवल क्षेत्रीय दल के नेतृत्व में ही रोका जा सकता है। कर्नाटक के क्षेत्रीय दल @JantaDalSecular के नेता और भावी मुख्यमंत्री श्री एच॰डी॰ कुमारसामी जी को @jantacongressj की तरफ़ से हार्दिक बधाइयां।
रिपोर्ट : राकेश पांडे
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.