पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरे निशान में खुले शेयर बाजार

हरे निशान में खुले शेयर बाजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरे निशान में खुले शेयर बाजार

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 15.69 अंकों की मजबूती के साथ 34,321.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.10 अंकों की बढ़त के साथ 10,531.45 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.37 अंकों की बढ़त के साथ 34381.80 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.95 अंकों की मजबूती के साथ 10,557.30 पर खुला।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...