पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. झारखंड से बोलेरो में अफीम जोधपुर ले जा रहे तीन तस्करों को बगरू पुलिस ने शनिवार देर रात नाकाबंदी के दौरान ठीकरिया टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। तीन कट्टों में भरी सौ किलो अफीम मिली। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत तीन करोड़ रूपए है। प्रारंभिक जांच में झारखंड से राजस्थान में अफीम सप्लाई करने वाले बड़े तस्करों के शामिल होने की बात सामने आई है।
- डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया तस्कर बाबूलाल विश्नोई (32) व राकेश विश्नोई (22) पाली में रोहट के पास स्थित भांकरी के व तीसरा तस्कर भागीरथ विश्नोई (42) जोधपुर में लूणी के विष्णु नगर का रहने वाला है।
- पूछताछ में तीनों तस्करों ने बताया कि वे कई बार झारखंड से जयपुर होते हुए जोधपुर अफीम की बड़ी खेप पहुंचा चुके। मगर पकड़ में नहीं आए। जब पुलिस की सख्ती होती है तो एस्कॉर्ट के लिए आगे गाड़ी चलती है। जो सारी स्थिति बता देती है। इस बार एस्कॉर्ट नहीं थी। नाकाबंदी की सूचना मिलते ही रास्ता बदल देते थे।
- अफीम झारखंड के चतरा जिलें में एक ही व्यक्ति से खरीदी है। जिसकी तस्दीक करने के लिए पुलिस टीम झारखंड जायेगी। साथ ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से जोधपुर और पाली में खरीदने वाले ग्राहकों की जांच की जायेगी।
कांस्टेबल चन्द्रभान की सजगता से मिली कामयाबी
चन्द्रभान ने बताया दो माह पहले सूचना मिली कि मारवाड़ के तस्करों को मूवमेंट है। इस पर वह रोड किनारे बने ढाबों पर बैठने लगे। शनिवार सूचना मिली झारखंड के चतरा से आई अफीम राजस्थान में घुस गई है। इस पर उन्होंने एसएचओ राजेन्द्र सिंह को सूचना दी और अफीम की बड़ी खेप बरामद हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.