अवसर... झारखंड की महिलाएं दिल्ली में करेंगी कला का प्रदर्शन
अावासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अाेर से शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा के तहत 28 मार्च से 12 अप्रैल तक नई दिल्ली के इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड की महिलाएं भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। झारखंड की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी अाैर बिक्री मेले में हाेगी। महिला समूहों द्वारा गुरुवार काे प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कुल 26 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ज्वेलरी, कपड़े, सजावटी वस्तु, खाद्य पदार्थ और जूट से बनी सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का जायजा लिया। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से बात की। उत्पाद बनाने की बारीकियों को जाना और उसके लिए उपलब्ध बाजार की भी जानकारी ली।
उत्पादन बढ़ाने के लिए महिला समूह को बैंक से मिलेगा लोन
नगरीय निदेशालय के निदेशक राजीव रंजन ने प्रदर्शनी में शामिल महिला समूह की सदस्यों काे कहा कि उन्हें उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की अाेर से सहयोग किया जाएगा। महिला समूहों काे बैंक से लाेन दिलाया जाएगा, ताकि वे कच्चा माल अधिक खरीद कर उत्पादन बढ़ा सके। इसके अलावा महिला सदस्यों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी अाैर बिक्री के लिए नगर निकायों में बने वेंडर मार्केट में स्टाॅल भी उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर सहायक निदेशक संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने महिला समूहों के उत्पाद की सराहना की।
बेहतर प्रदर्शन करने वालों को वेंडर मार्केट में मिलेगी जगह