रांची | अाॅर्किड मेडिकल सेंटर की अाेर से कचहरी राेड स्थित एसबीआई के ब्रांच में पेंशनरों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। नेफ्रोलॉजी के डाॅ. प्रज्ञा पंत ने पेंशनरों के स्वस्थ्य की जांच की। बताया गया कि कैसे किडनी का ख्याल रखा जाता है। किडनी खराब हाेने पर किस तरह की समस्या हाेती है। उपस्थित लाेगाें ने किडनी राेग से जुड़े कई सवाल पूछे। करीब 80 लाेग इस कैंप में उपस्थित थे।