पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तनाव मुक्त जीवन जीने की जांच सिखाने के लिए कैंप का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोजाना कम से कम 15 मिंट 5 तरह की कॉस्मेटिक मेडिटेशन के तरीके बताए।

मोहाली | ज्ञान ज्योति इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी फेज 2 में छात्रों को पढ़ाई का तनाव दूर करने, रोजाना जीवन में होने वाले तनाव, उनके कारण और सही समाधान के लिए कैंपस में चार दिन के कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में छात्रों ने भाग लेते हुए जीवन से जुडे इस अहम मुद्दे पर विचार विमर्श किया। इसके साथ ही मेडिटेशन और ध्यान के माध्यम से तनाव दूर करने और दिल व दिमाग की एकाग्रता को स्थिर करने के तरीके बताए। ज्ञान ज्योति के डायरेक्टर डा. अनीता बेदी ने उपस्थित छात्रों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि तनाव एक ऐसा चालाक हथियार है जो दिमाग पर असर डालते हुए इंसान को हाई ब्लड प्रेशर और दिल की कई बीमारियों का रोगी बनाने के लिए काफी है। उन्होंने टेंशन टालरेंस लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम 15 मिंट 5 तरह की कॉस्मेटिक मेडिटेशन के तरीके बताए।
खबरें और भी हैं...