सरहुल महोत्सव के लिए आयोजन समिति का गठन
तोरपा | तपकरा में आयोजित होने वाले सरहुल महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। युवा सरना समिति के अध्यक्ष मसीह गुड़िया की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्र के युवाओं की बैठक हुई। इस दौरान सरहुल की शोभायात्रा को भव्य बनाने की बात पर सहमति बनी। बैठक में जिम्मेदारी के लिए समिति का गठन किया गया। इस समिति में सर्वसम्मति से सुमित गुडिया को अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही सचिव कुदलू गुडिया, कोषाध्यक्ष रोहित तानी को बनाया गया। मसीह गुड़िया ने बताया कि 27 मार्च को तपकरा बाजार टांड में सरहुल शोभायात्रा निकलेगी। इस शोभा यात्रा को भव्य रूप से मनाने के लिए समिति विभिन्न गांव का दौरा करेगी।