पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भीड़ नियंत्रण सेवा का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरी|द.पू. रेलवे रांची मंडल के जिला आयुक्त नीरज कुमार के निर्देशानुसार हाली समापन के बाद ट्रेनों और स्टेशन में यात्रियों की भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडल रांची के अन्तर्गत आने वाले तमाम जुड़े ग्रुपों को भीड़ नियंत्रण सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए कहा गया है। इसी के आलोक में ए.पू.रे भारत स्काउट एण्ड गाईड, बिरसा मुण्डा और सरोजिनी नायडु ग्रुप मुरी को भी जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इस ग्रुप द्वारा 11 मार्च से सर्विस देने का काम मुरी स्टेशन पर बढ़ चढ़कर किया जा रहा है। ग्रुप के सर्विस स्काउट मास्टर जीतेन्द्र महतो की देख रेख में किया जा रहा है। इनके अलावे मुजफफर अली, जवाहर लाल महतो, शेख रहमत, सरिता कुमारी, जाहिद, पूजा कुमारी, सोहेल, ममता, शबनम प्रवीण का योगदान भी काफी उल्लेखनीय रहा। ग्रुप मास्टर जीतेन्द्र महतो ने बताया कि सर्विस का काम 15 मार्च तक चलेगा। इनका मुख्य उद्देश्य है एक ही जगह पर भीड़ न हो इसके तहत काम किया जाना चाहिए।
खबरें और भी हैं...