461 में से 155 शिक्षकों के वेतन का होगा भुगतान
रांची | नव नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित (टीजीटी) हाईस्कूल शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद वेतन भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 28 शिक्षकों के वेतन मद की राशि जारी कर दी गई है। इससे पहले फरवरी में 127 शिक्षकों को वेतन दिया गया था। पिछले वर्ष जुलाई-2019 में कुल 461 टीजीटी शिक्षकों ने रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में योगदान दिया था। इसमें से अभी तक 155 शिक्षकों के प्रमाण पत्र का सत्यापन संबंधित बोर्ड और विवि से करा लिया गया है।