पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. प्रदेश में गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को राज्य के 19 शहरों में पारा 40-41 डिग्री के पार चला गया। जबकि खजुराहो 44 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड और विंध्य के ज्यादातर इलाके तपते रहे। वहीं भोपाल में तीन दिन से पारा 40 डिग्री से ऊपर था, पर बुधवार को एक डिग्री लुढ़क गया। मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि प्रदेश के कई शहरों में राजस्थान, गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इस वजह से ये इलाके तप रहे हैं। केंद्र विभाग ने गुरुवार को होशंगाबाद, रतलाम, छिंदवाड़ा रीवा में दिन में लू चलने, जबकि टीकमगढ़, सतना एवं नौगांव में रात में तपन बढ़ने की आशंका जताई है।
इन शहरों में 40 के पार
उज्जैन, होशंगाबाद, बैतूल, गुना, राजगढ़, शाजापुर, रतलाम, रीवा, सतना, सीधी, सागर, दमोह, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, उमरिया, नौगांव।
दुनिया में ये सबसे गर्म
बुधवार को दुनिया में सऊदी का शरुराह क्षेत्र सबसे गर्म (46.2) रहा। देश में चंद्रपुर (45.4) सबसे अधिक तपा। प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे कम 35 डिग्री तापमान रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.