पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओवरहेड बिजली केबल हुई खराब, कई ट्रेनें लेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबाला-चंडीगढ़ डबल ट्रैक में से एक डाउन ट्रैक में ओवरहेड बिजली केबल डैमेज होने से करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट हुईं। इस दौरान लालडू व
धूलकोट स्टेशन के बीच एक ट्रैक पर तमाम इलेक्ट्रिक रेल इंजनों की आवाजाही नकारा हो गई। इस डाउन स्ट्रेच को पार कराने के लिए इलेक्ट्रिक के साथ डीजल इंजन जोड़ने पर ही रेल सेवा चालू हुई। यह सिलसिला करीब 13 घंटे तक चला और शनिवार दोपहर केबल मरम्मत के बाद रेल ट्रैफिक सामान्य हो सका।

जानकारी मुताबिक में धूलकोट स्टेशन से लालडू स्टेशन की तरफ करीब दो किमी बढ़ने पर हरियाणा में ही ओवरहेड बिजली केबल में खराबी आ गई। यह खराबी शुक्रवार रात 22 बजकर 32 मिनट के बाद आई जिसके बाद इलेक्टिक इंजन वाली ट्रेन इस रुट से आगे नहीं बढ़ सकीं। इनमें जनशताब्दी, शताब्दी, पैसेंजर समेत कई ट्रेनों की समय सारिणी बुरी तरह प्रभावित हुई। कई ट्रेनों को वाया मोहाली रवाना कर अंबाला कैंट पहुंचाया गया जबकि चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले ट्रेनों को चंडीगढ़ के अलावा लालडू में रोका गया। यहां इलेक्ट्रिक इंजन के साथ डीजल इंजन को जोड़कर उन्हें नकारा हुई इलेक्ट्रिक स्ट्रेच पार कराई गई। यही डीजल इंजन बाद में अंबाला से फिर दूसरी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों की मदद के लिए वापिस लौटता रहा। लोगों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या शनिवार दोपहर करीब बारह बजे तक बरकरार रही। इस दौरान मरम्मत कार्य के लिए तीन तीन पावर वैगन मंगाने पड़े। तब कहीं जाकर ओवरहेड बिजली केबल की सेवाएं बहाल हुईं। इस बारे लालडू के स्टेशन मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात लालडू व धूलकोट स्टेशन के बीच 22:32 के बाद फाल्ट आ गया था। फाल्ट के बाद कोई भी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। चंडीगढ़ से अंबाला जा रही इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों में लालडू स्टेशन और चंडीगढ़ स्टेशन से डीजल ईंजन भी साथ जोड़ा गया जो अंबाला जाकर वापिस आता जाता रहा। हालांकि रिपेयर का काम रात से ही चल रहा था परंतु शनिवार दिन में 11 बजकर 40 मिनट में ठीक हुआ। इस दौरान अंबाला व चंडीगढ़ से कुल तीन टावर वैगन मरम्मत कार्य में लगाए गए दो दो- तीन तीन घंटे का ब्लॉक लेकर काम पर लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दर्जन ट्रेनों के समय में काफी विलंब हुआ। कइयों को चंडीगढ़ से वाया मोहाली निकाला गया। कालका डाउन की पैसेंजर 54304 वो सवा तीन घंटे लेट पहुंची। 12006 नंबर शताबदी 7 बजकर 15 निकलने की बजाय करीब आधा घंटा लेट हुई करीब
एक दर्जन ट्रेनों की समय सारिणी में काफी विलंब देखने को मिला।

खबरें और भी हैं...