पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गया: बकाया पैसे मांगने पर मिल मालिक ने कर दिया मजदूर का मर्डर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानपुर(बिहार). मुफ्फसिल थाना के सनौत पंचायत अंतर्गत कोइलीपुर में काम के बदले पैसे मांगने वाले मजदूर की हत्या कर दी गई। आरा मिल मालिक व अन्य द्वारा धारदार हथियार से प्रहार कर घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान सनौत पंचायत के नीमा निवासी रामचंद्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव के रूप में की गई है।

 

 

- परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, आरा मिल मालिक गणेश मिस्त्री ने काम करने के लिए पप्पू यादव को सुबह साढ़े नौ-दस बजे युवक को घर से बुलाया। युवक ने पहले भी काम किया था। पूर्व की बकाया मजदूरी मांगी तो मिल का मालिक विवाद करने लगा और अकेला पाकर कुछ लोगों की मदद से धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।  हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया गया। इसके तहत एक वाहन से शव को मेडिकल रोड में सिकरिया मोड़ के समीप छोड़ दिया गया और सभी वहां से फरार हो गए। घटना का खुलासा होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मिल के गेट पर रखकर रोड जाम कर दिया।  

 

खबरें और भी हैं...