पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 50वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। इस बेहद रोमांचक मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 186/8 रन बनाए थे, जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 183/5 रन ही बना सकी। मेजबान टीम के लिए ये मैच 'करो या मरो' का था। इसी वजह से जीत मिलने के बाद टीम के प्लेयर्स समेत टीम के ओनर्स भी खुशी से झूम उठे। इस दौरान टीम की ओनर नीता अंबानी जहां अपने बेटे आकाश को खुशी से गले लगाती नजर आईं, तो वहीं आकाश भी सभी प्लेयर्स से बेहद गर्मजोशी से मिले। मैच जीतने के बाद नीता अंबानी पंजाब टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा से भी मिलीं। हालांकि इस दौरान प्रिटी निराश दिख रही थीं। बता दें कि इस मैच को जीतने के बाद मुंबई की टीम के अब 13 मैचों में 12 प्वाइंट हो गए हैं। वो अपना आखिरी मैच 20 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलेगी और टूर्नामेंट में आगे की संभावनाएं बनाए रखने के लिए मुंबई की टीम को वो मैच भी जीतना होगा।
मैच समरी-
मुंबई इंडियन्स- 186/8 (20 ओवर) (कीरोन- 50, क्रुणाल- 32, टाई- 4/16)
किंग्स XI पंजाब- 183/5 (20 ओवर) (राहुल- 94, फिंच- 46, बुमराह- 3/15)
MoM- जसप्रीत बुमराह
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.